कानपुर, जनवरी 8 -- कानपुर। उत्तर पश्चिमी बर्फीली हवाओं की चपेट में आया यूपी सर्दी से निढाल हो गया है। गुरुवार को धूप भी राहत नहीं दे सकी। दिन-रात के तापमान में कमी के साथ बर्फीली हवा ने लोगों को बेसुध सा कर दिया। अभी ठिठके पश्चिमी विक्षोभ पूरी जनवरी सितम ढाते रहेंगे। मौसम विभाग का कहना है कि फिलहाल सर्दी से कोई राहत की संभावना नहीं है। बंगाल की खाड़ी में बना कम दबाव का क्षेत्र पश्चिमी भारत की ओर बढ़ रहा है। ऐसे में उत्तर पश्चिमी हवाओं के बीच उत्तर पूर्वी हवाएं भी दखल देने लगी हैं। यह बात दीगर है कि उत्तर पूर्वी हवाएं बेहद कम समय चल रही हैं लेकिन इस कारण बीच-बीच हल्के बादल आ जा रहे हैं जो रात के तापमान को अचानक बढ़ा देते हैं। दिन के तापमान में लगातार कमी बनी हुई है। जब तक बंगाल की खाड़ी पर बना कम दबाव का क्षेत्र रंग नहीं दिखाता है तब तक पू...