हल्द्वानी, जनवरी 31 -- हल्द्वानी, संवाददाता हल्द्वानी और आसपास के तराई क्षेत्रों में शनिवार को मौसम के दोहरे मिजाज ने लोगों को जमकर सताया। सुबह की शुरुआत घने बादलों और धूप की लुका-छिपी के साथ हुई, जिससे कपकपी काफी बढ़ गई। हालांकि, दिन चढ़ने के साथ करीब 11 बजे बादल छंटे और चटख धूप खिली, लेकिन पहाड़ों से आ रही बर्फीली और ठंडी हवाओं के कारण धूप का असर बेअसर साबित हुआ। दिन भर चलती रही सर्द हवाओं ने लोगों को एक बार फिर ठंड का एहसास कराया। मौसम विज्ञान केंद्र के आंकड़ों के अनुसार, जहां शुक्रवार को शहर का अधिकतम तापमान 20 डिग्री और न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस था वहीं शनिवार को शहर का अधिकतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान 7.5 डिग्री सेल्सियस तक लुढ़क गया। पंतनगर विवि के मौसम वैज्ञानिक सीएस तोमर ने बताया कि प...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.