पिथौरागढ़, सितम्बर 30 -- उच्च हिमालयी क्षेत्र ओल्ड दुंग में सड़क सर्वे करने पहुंची भारतीय टीम चीन सीमा में फंस गई है। टीम में एक वनकर्मी समेत चार लोग बताए जा रहे हैं। टीम 25 सितंबर से सीमा पर फंसी हुई है। अब उनको रेस्क्यू करने के लिए आईटीबीपी जवान दोनों छोर से बर्फ काटकर रास्ता बना रहे हैं, ताकि फंसे हुए लोगों को मुनस्यारी लाया जा सके। तहसील मुख्यालय से 74 किमी दूर दुंग से टोपीढुंगा मार्ग के निरीक्षण को वन विभाग के रमेश सिंह राणा, बीआरओ कर्मचारी और दो पोर्टर गए थे। 25 सितंबर को मौसम खराब होने और भारी बर्फबारी से कारण रास्ता बंद होने पर यह टीम ओल्ड दुंग इलाके में फंसकर रह गई थी। यह भी पढ़ें- SIR: उत्तराखंड में बढ़ सकते हैं डेढ़ लाख मतदाता; कब आएगी फाइनल वोटर लिस्ट आईटीबीपी मिलम पोस्ट के अधिकारियों के मुताबिक, दुंग और मिलम, दोनों ओर से जवान...