गोरखपुर, अप्रैल 28 -- गोरखपुर, वरिष्ठ संवाददाता। बीआरडी मेडिकल कॉलेज के नेहरू अस्पताल में बने 30 बेड वाले बर्न वार्ड में एसी का तार चोरों द्वारा काट ले जाने से वह चल नहीं रहा है। इस वार्ड में गंभीर रूप से झुलसे हुए मरीज भर्ती हैं, ऐसे में मरीजों की स्थिति गंभीर हो रही है। दरअसल शुक्रवार की रात अज्ञात चोर सेंट्रलाइज्ड एसी का कॉपर वायर काट ले गए। इस घटना के बाद बर्न वार्ड का पूरा एसी सिस्टम ठप हो गया है, जिससे वार्ड में भर्ती मरीजों को भीषण गर्मी का सामना करना पड़ रहा है। चोरी हुए कॉपर तार की कीमत करीब छह लाख रुपये बताई जा रही है।नए यह भी पढ़ें- सदर अस्पताल के वार्डों में बिजली जाते ही थम जाती पंखों की रफ्तार बर्न वार्ड में 10 बेड का आइसीयू भी बनाया गया है। एसी बंद हो जाने के कारण झुलसे मरीजों की स्थिति और गंभीर हो रही है। एसी ठप होने से मर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.