बर्निंग ट्रेन बनने से बची कोसी एक्सप्रेस; धुंआ और लपटें देख कूद कर भागे यात्री, अफरा-तफरी
मधेपुरा, अप्रैल 18 -- Train News: पटना से पूर्णिया जा रही कोसी एक्सप्रेस डाउन 18626 बर्निंग ट्रेन बनने से बाल-बाल बची। शुक्रवार की रात बुधमा स्टेशन पास करने के दौरान ब्रेक बेडिंग होने से यात्रियों में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई। आग और धुंआ उठने के कारण यात्री ट्रेन से कूद कर गाड़ी से भागने लगे। हालांकि, बुधमा स्टेशन के स्टेशन मास्टर ने ट्रेन को रुकवाया। ब्रेक बेडिंग की समस्या को ठीक करवाया। इसके बाद ट्रेन आगे बढ़ी। कुछ देर के लिए ट्रेन बुधमा और दिनापट्टी के बीच खड़ी रही। बताया गया कि मधेपुरा- पूर्णिया रेल खंड के बीच एस 5 स्लीपर बोगी के नीचे से धुआं और आग निकालना शुरू हुआ। ट्रेन में सवार यात्रियों ने कहा कि पटना से पूर्णिया कोर्ट जा रही कोसी एक्सप्रेस के स्लीपर पांच नंबर की बोगी में नीचे से अचानक धुंआ निकलने लगा। पहले यात्रियों ने शोर ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.