धनबाद, अप्रैल 22 -- स्कूल में नामांकन के लिए बच्चों की उम्र घटाने के लिए अभिभावक तरह-तरह का हथकंडा अपनाते हैं। नगर निगम में एक ऐसा ही अनोखा मामला पकड़ में आया है। इसमें पिता की मृत्यु के दो साल बाद बेटे का जन्म दिखाकर नगर निगम में जन्म प्रमाणपत्र बनाने का आवेदन दिया है। नगर निगम ने यह गड़बड़ी पकड़ते हुए आवेदन को खारिज कर दिया है। हीरापुर की रहने वाली एक महिला ने नगर निगम में अपने बेटे का जन्म प्रमाणपत्र बनाने का आवेदन दिया था। आवेदन में बच्चे का जन्म घर में बताकर महिला ने शपथपत्र निगम में जमा किया। इसमें पिता को दिवंगत बताया गया। यह भी पढ़ें- सुपौल : फर्जी दस्तावेज पर बना जन्म प्रमाण पत्र रद्द, जांच से पहले निर्गत करने पर उठे सवाल नगर निगम ने पिता का मृत्यु प्रमाणपत्र मांगा तो महिला ने इसकी कॉपी जमा कर दी। मृत्यु प्रमाणपत्र धनबाद नगर निगम...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.