झांसी, फरवरी 14 -- झांसी (मोंठ), संवाददाता पूंछ थाना क्षेत्र में दर्द-विदारक घटना हुई। शनिवार को गांव खकल में मौसी के यहां बर्थ-डे पार्टी में आए 14 वर्षीय कक्षा 8वीं का छात्र नहाते वक्त पैर फिसलने से नहर में डूब गया। जिससे उसकी मौत हो गई। वहीं परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। जालौन जिले के थाना कोंच के गांव मगरा निवासी सोहिल (14) बेटा जगमोहन कक्षा 8वीं का छात्र था। शुक्रवार को वह खकल गांव स्थित अपनी मौसी के घर जन्मदिन पार्टी में शामिल होने आया था। शनिवार सुबह वह अन्य रिश्तेदारों के साथ गांव के बाहर निकली नहर में नहाने चला गया था। तभी वह पानी में उतर गया। इसी बीच सोहिल का पैर फिसला और वह पानी के तेज बहाव में बहता चला गया। जिससे बाहर खडे़ रिश्तेदार चीख पड़े। शोर सुनकर आसपास हड़कंप मच गया। आनन-फानन में लोग मदद को दौड़े। ले...