नई दिल्ली, अगस्त 13 -- अमेरिका ने बर्थ टूरिज्म के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए पिछले एक महीने में विदेशी नागरिकों के 600 से ज्यादा वीजा रद्द कर दिए। अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने बुधवार को इसकी जानकारी दी। इन वीजा को रद्द करने की कार्रवाई बर्थ टूरिज्म प्रिवेंशन टास्क फोर्स की ओर से की गई समीक्षा के बाद हुई। अमेरिकी विदेश विभाग ने हाल ही में इस टास्क फोर्स का गठन किया। इसका काम वीजा धारकों की गतिविधियों की जांच करना, अवैध बर्थ टूरिज्म नेटवर्क को खत्म करना और अमेरिकी कानूनों के इस तरह के कथित गंभीर दुरुपयोग को रोकना है।रुबियो ने एक्स पर लिखा कि बर्थ टूरिज्म के बड़े और संगठित नेटवर्क अमेरिका के कानूनों का फायदा उठाकर पैसा कमा रहे हैं। यह भी पढ़ें- विदेश ::: रिपोर्ट : अमेरिका के सख्त वीजा नियमों से घटेगी विदेशी छात्रों की संख्या ये ने...