मुजफ्फरपुर, मई 25 -- मोतीपुर, हिन्दुस्तान संवाददाता। कथैया थाना क्षेत्र के ठीकहां असवारी में दो मई को बर्थडे पार्टी में आए युवक का चौर में सड़ा-गला शव मिला। कुड़िया चौर में रविवार अहले सुबह शव मिलने की सूचना पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। मृतक तुर्की थाना क्षेत्र के तारसन किसुनी निवासी देवेंद्र कुमार महतो (32) था। शव से दुर्गंध आ रही थी। देवेंद्र अपने साढ़ू ठीकहां असवारी निवासी लालबाबू महतो के घर उनकी बच्ची के बर्थडे में आया था। देवेंद्र की मां कौशल्या देवी ने पुत्र की हत्या की आशंका जताई है। देवेंद्र की पत्नी रेखा देवी, साढ़ू लालबाबू महतो व उनकी पत्नी सुंदर देवी घर छोड़कर फरार हैं। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंचे थानेदार ओमपुकार प्रिय ने छानबीन की। वहीं, एफएसएल की टीम ने घटनास्थल से नमूने लिए, जिसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए एस...