बर्थडे पार्टी में शराब पीकर कट्टा छीना-झपटी में चली गोली, युवक घायल
धनबाद, मई 26 -- मुगमा कंचनडीह के समीप ईस्ट इंडिया मोड़ भुइंया धौड़ा में रविवार की देर रात बर्थडे पार्टी में शराब पीकर कट्टा देखने के दौरान हुई छीना-झपटी में गोली चल गई। इससे कंचनडीह निवासी नरेश रविदास का पुत्र शुभम रविदास गंभीर रूप से घायल हो गया। गोली शुभम की कमर के ऊपर पसली के पास लगी है। फिलहाल उसका इलाज दुर्गापुर मिशन हॉस्पिटल में चल रहा है, जहां उसकी सर्जरी की गई है। परिजनों के अनुसार शुभम रविवार शाम घर से बाहर निकला था। देर रात करीब 12 बजे परिवार को सूचना मिली कि उसे गोली लग गई है। सूचना मिलते ही परिजन घटनास्थल पहुंचे, जहां शुभम खून से लथपथ हालत में घर की ओर आ रहा था। इसके बाद उसे तत्काल एग्यारकुंड स्थित एक निजी अस्पताल ले जाया गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसे असर्फी अस्पताल रेफर कर दिया।
कैसे हुई घटना परिजनों का कहन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.