मुजफ्फरपुर, अप्रैल 13 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। बर्थ पार्टी के दौरान छात्रों के दो गुट आपस में भीड़ गए। इस दौरान एक छात्र की सड़क पर बेरहमी से पिटाई कर दी गई। घटना शनिवार की रात आठ बजे ब्रह्मपुरा थाना क्षेत्र के लक्ष्मी चौक और बैरिया रोड स्थित चाणक्य पूरी मोहल्ले के पास की है। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हिन्दुस्तान इस वायरल वीडियो की सत्यता की पुष्टि नहीं करता है।एसडीपीओ टू विनीता सिन्हा ने बताया कि दसवीं और बारहवीं के कुछ छात्र वहां बर्थडे मनाने गए थे। इस वे आपस में भीड़ गए। उनके बीच मारपीट की घटना हुई। ब्रह्मपुरा थानेदार घटना के समय उधर ही गश्ती कर रहे थे। यह भी पढ़ें- मटन को लेकर बवाल: किसी का सिर फटा तो किसी का पैर टूटा, दावत छोड़ भागे मेहमान सूचना मिलने के बाद वह मौके पर पहुंचे और दोनों पक्ष से एक-एक लड़क...