मुरादाबाद, मई 15 -- कोतवाली क्षेत्र के गांव डांडा गोविंदपुर के रहने वाले राधेश्याम पुत्र हरपाल ने मुकदमा दर्ज कराया कि 14 मई को रात 10 बजे अपने घर पर वह अपने बेटे सचिन का बर्थडे मनाते हुए केक काट रहे थे। तभी गांव के रहने वाले कृपाल पुत्र इंद्रपाल व उसके अज्ञात साथी घर में घुस आए और गाली गलौज करने लगे। जब विरोध किया तो आरोप है कि लात घूसों से बुरी तरह से मारा पीटा। इस दौरान बचाने का प्रयास करने आए भाई रामरहीस ने किया तो आरोपी कृपाल ने उनके भाई के सिर में रॉड से हमला किया, जिससे उनके खुली व गुम चोटें आई। वहीं देवरी गांव के आकाश ने जब बचाने का प्रयास किया तो उन पर भी लाठी डंडों का लोहे की रोड से हमला बोल दिया। 15 मई को सुबह 6 बजे वह खेत से अपने घर की ओर आ रहे थे तो रास्ते में कृपाल ने उन्हें घेर कर गाली-गलौज शुरू कर दी। जब मना किया तो चाकू स...