मुजफ्फरपुर, मार्च 5 -- बोचहां। थाना क्षेत्र की उनसर पंचायत के परांती पूर्वी टोला वार्ड 3 में सोमवार की शाम बर्थडे पार्टी में गोली लगने से एक युवक की मौत हो गई। मृतक संतलाल साह का पुत्र 25 वर्षीय सूरज कुमार था। मामले को लेकर सूरज की पत्नी फूलो देवी ने थाना में आवेदन दिया है। इसमें गांव के ही सूरज कुमार व चंद्रशेखर को नामजद किया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के आधार पर पुलिस ने घटना में प्रयुक्त हथियार बरामद कर लिया है। एक खोखा भी बरामद हुआ है।  मृतक की भाभी ने पुलिस को बताया कि सोमवार को सूरज कुमार अपने घर में सोया था। इसी दौरान दोनों आरोपित आया और जबरन घर से बुलाकर ले गया। गाछी में पार्टी के दौरान सूरज को गोली मार दी।  वारदात के बाद आरोपित ने सूरज को बाइक पर लादकर बैरिया स्थित निजी अस्पताल ले गए। ...