मुजफ्फरपुर, फरवरी 25 -- गोरौल, हिन्दुस्तान संवाददाता। थाना क्षेत्र के मखदुमपुर गांव में रविवार को बर्थडे पार्टी में शामिल होने गया दिव्यांग युवक लापता हो गया। परिजनों ने काफी खोजबीन की, लेकिन कोई अता-पता नहीं चला। इसके बाद कटहरा थाना क्षेत्र के खाजेचांद छपरा निवासी किस्मत देवी ने थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है। उन्होंने पुलिस को बताया कि वह मखदुमपुर निवासी विक्की सिंह के मकान में डेरा लेकर रहती है। पति परमेश्वर पासवान राजमिस्त्री का काम करते हैं। रविवार की सुबह मकान मालिक आये और कहा कि हमारे यहां जन्मदिन है। पुत्र लक्ष्मण कुमार (25) को हमारे साथ भेज दो। खाना खाकर वापस चला आयेगा, जिसके बाद पुत्र को उसके साथ भेज दिया। रात तक वापस नहीं लौटा तो पूछताछ करने पर विक्की ने बताया कि लक्ष्मण बहुत पहले चला गया। किस्मत देवी ने अनहोनी की आशंका जताई ह...