हिन्दुस्तान टीम, मई 16 -- बिजनौर के नूरपुर के शिवाला कलां गांव में दोस्त की बर्थडे पार्टी में आए युवक की कहासुनी के बाद गोली मारकर हत्या कर दी गई। वारदात का पता लगते ही सनसनी फैल गई। पुलिस अफसरों ने मौके पर पहुंचकर जानकारी ली। शुक्रवार को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों ने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर थाने पर शव रखकर जाम लगा दिया। पुलिस ने परिजनों को कार्रवाई का आश्वासन देकर शांत कराया। अमरोहा के नौगावां सादात के गांव अल्हदादपुर कला निवासी 23 वर्षीय लोकेश चौहान पुत्र जीवन सिंह गुरुवार रात अपने मित्र विशाल पाल की जन्मदिन पार्टी में शिवालाकलां आया था।घर बुलाकर गोलियों से भूना रात करीब 11 बजे उसकी सचिन उर्फ सिंटू से कहासुनी हो गई। कुछ देर बाद सिंटू वहां से चला गया और विशाल पाल को फोन कर लोकेश को अपने घर बुलाया। लोकेश उसके घर पहुंचा तो आर...