पीलीभीत, मई 31 -- पीलीभीत। बर्तन व्यवसाय के युवा कारोबारी मोहम्मद अरशद शम्सी (मुकर्रम) का शनिवार शाम को निधन हो गया। मुकर्रम का शहर के रामस्वरूप पार्क के पास बर्तनों का थोक व फुटकर का पुश्तैनी व्यापार था। रविवार दोपहर को उन्हें शहर के मोहल्ला पंजाबियान स्थित क़ब्रिस्तान में सुपुर्द-ए-ख़ाक कर दिया गया। काफ़ी संख्या में व्यापारी उनके आख़िरी सफ़र में शरीक हुए। उप्र उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मण्डल की आकस्मिक शोकसभा में युवा व्यापारी के निधन पर शोक व्यक्त किया गया। इस दौरान जिलाध्यक्ष मोहम्मद अफ़रोज़ जिलानी, राजेश अग्रवाल सहित काफी संख्या में व्यापारी मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...