बर्तन व्यवसायी की हत्या में बहनोई व पत्नी का प्रेमी गिरफ्तार
मुजफ्फरपुर, अप्रैल 5 -- मोतीपुर, हिन्दुस्तान संवाददाता। थाना क्षेत्र के एक गांव के बर्तन व्यवसाई मकेश्वर पंडित की उसके बहनोई और पत्नी की प्रेमी ने हत्या कराई थी। वारदात के लिए शूटर को सुपारी दी थी। मामले में पुलिस ने आरोपित सांढा जहांगीरपुर निवासी महेश्वर पंडित को गिरफ्तार कर लिया, जबकि वारदात के दूसरे दिन पुलिस ने प्रेमी मुन्ना पंडित को दबोच लिया था। एसडीपीओ सुचित्रा कुमारी ने बताया कि मुन्ना का मकेश्वर की पत्नी से प्रेम-प्रसंग है। बीच में बाधक बने मकेश्वर को रास्ते से हटाने के लिए मुन्ना ने मकेश्वर के बहनोई महेश्वर पंडित का सहारा लिया। इसके बाद दोनों ने मकेश्वर की हत्या के लिए शूटर को सुपारी दी थी। पूछताछ में दोनों आरोपितों ने वारदात में संलिप्तता स्वीकार की है। पेशेवर शूटर ने घटना को अंजाम दिया है। पुलिस की पूछताछ में महेश्वर पंडित और ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.