सहरसा, फरवरी 3 -- सहरसा, नगर संवाददाता। शहर में शातिर महिला व पुरुष ठगों द्वारा दिनदहाड़े घर में घुस कर किसी ने किसी बहाने जेवरात ठगी का गिरोह की सक्रियता बढ़ने लगी है।बीते 30 जनवरी को दिनदहाड़े सदर थाना क्षेत्र के कृष्णानगर वार्ड संख्या 37 में बर्तन बदलने के बहाने घर में घुसी एक ठग महिला ने दो महिलाओं को बेहोश कर दिया और मौका पाकर करीब ढाई लाख रुपए मूल्य के सोने-चांदी के जेवरात लेकर फरार हो गई।पीड़ित महिला आरती कुमारी के पति कन्हैया कुमार मिश्रा बिजली मिस्त्री का काम करने गए थे।इसी दौरान घर में दो महिलाओं को बेहोश कर घटना को अंजाम दिया गया।पीड़ित महिला आरती कुमारी ने बताया कि 30 जनवरी की सुबह पति बिजली मिस्त्री का काम करने घर से निकले थे।जिस दौरान करीब 11 बजे एक महिला आयी और कहा की पुराने बर्तन के बदले बदलकर नए बर्तन देती है।जिसके बाद पी...