बागपत, फरवरी 16 -- बड़ौत। सुल्तानपुर हटाना के जंगल में फेरी कर बर्तन बेचने वाले व्यक्ति की सोमवार को ईंटों से सिर और चेहरा कूचकर हत्या कर दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम को भेजा। पुलिस ने मौके पर पड़ी मृतक की बाइक व बर्तन के टोकरे को कब्जे में लेकर जांच शुरू की। सुल्तानपुर हटाना गांव में सोमवार को शाम के समय गांव के कुछ युवा खेतों की तरफ घूमने जा रहे थे। जंगल में भूरे सिंह बाबा के पास गांव के ही जसबीर चेयरमैन के नलकूप पर एक व्यक्ति का शव पड़ा देखा। उसके शव के पास एक बाइक पड़ी थी, जिस पर बर्तन बंधे थे। युवाओं ने इसकी सूचना फोन पर पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली। उसके सिर और चेहरे पर चोट के निशान थे। उसके शव के पास खून से सनी ईंट पड़ी हुई थी, जिसे देखकर लग रहा था कि उसकी ईंट से कूचकर हत्या की गई है। उसक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.