नई दिल्ली, जनवरी 22 -- आजकल हर चीज के लिए मशीन चल चुकी है। महिलाओं को अब घंटों तक हाथ से काम करने की जरूरत नहीं है और न ही ज्यादा मेहनत की। जैसे कपड़े धोने के लिए मशीन आ चुकी है वैसे ही बर्तन धोने की भी मशीन मार्केट में मौजूद है। इसे डिशवॉशर मशीन कहा जाता है और इसमें आपके स्टील, क्रॉकरी, कांच, फाइबर सभी तरह के बर्तन आसानी से धुल जाएंगे। बस डिशवॉशर इस्तेमाल करने का सही तरीका आपको पता होना चाहिए। वरना मशीन के खराब होने का डर रहेगा और बर्तन भी गंदे रह जाएंगे। चलिए बताते हैं डिशवॉशर का इस्तेमाल कैसे करें? कैसे करें इस्तेमाल- डिशवॉशर का इस्तेमाल करना ज्यादा मुश्किल नहीं है, बस आपके बर्तन सही तरीके से सेट होने चाहिए और मशीन फ्रेंडली भी होने चाहिए। चलिए आपको स्टेप बाई स्टेप पूरी जानकारी देते हैं। 1- बर्तन कैसे होने चाहिए- डिशवॉशर में आप कांच, स्...