हरदोई, मई 9 -- हरदोई। शहर कोतवाली क्षेत्र में पिहानी चुंगी के पास बर्तन की दुकान को लेकर हुए विवाद में एक युवक को मारपीट कर घायल कर दिया गया। पीड़ित ने पड़ोसी दुकानदार और उसके बेटों पर हमला करने का आरोप लगाया है। बताया गया कि विवाद के दौरान श्रीपाल गुप्ता, राहुल, शैलेन्द्र और रवि ने लाठी-डंडों व सरिया से युवक पर हमला कर दिया। मारपीट में युवक के सिर और कान में गंभीर चोटें आईं। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। पीड़ित के शोर मचाने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे, जिसके बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल का उपचार कराया और तहरीर लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...