प्रतापगढ़ - कुंडा, मई 1 -- गड़वारा बाजार की सब्जी मंडी स्थित बर्तन की दुकान में हुई चोरी का पुलिस ने खुलासा कर दिया। दो नाबालिग सगे भाई को पकड़ने के बाद पुलिस ने झाड़ी में छिपाकर रखे सात पीतल के घड़े, आठ स्टील की टंकी बरामद कर लिया। घटना में शामिल लेखपाल का बेटा फरार है। गड़वारा बाजार निवासी उमेश जायसवाल की सब्जी मंडी में बर्तन की दुकान है। मंगलवार रात चोर छत का दरवाजा तोड़कर दुकान में घुसे और पीतल, स्टील के बर्तन उठा ले गए। बुधवार सुबह पुलिस को तहरीर दी गई। शुक्रवार सुबह गड़वारा चौकी इंचार्ज सचिन यादव इलाके के शुकुलपुर चौराहे राजकीय इंटर कॉलेज के पास खड़े दो नाबालिग से पूछताछ करने लगे तो उन्होंने चोरी की बात स्वीकारी। पुलिस ने उनकी निशानदेही पर झाड़ी में छिपाकर रखे सात पीतल के घड़े, आठ स्टील की टंकी बरामद कर लिया। चौकी इंचार्ज ने बताया कि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.