कानपुर, मार्च 7 -- कानपुर दक्षिण। नौबस्ता थाने के पास स्थित बर्तन की दुकान से दिनदहाड़े 10 लाख की अष्टधातु की मूर्तियां चोरी करने के मामले में पुलिस ने बर्तन कारोबारी सहित तीन आरोपितों को जेल भेज दिया है। आरोपितों ने चोरी की मूर्तियां कानपुर देहात निवासी बर्तन कारोबारी को बेची थी। यशोदा नगर निवासी राजकुमार साहू की नौबस्ता थाने के पास ही साहू बर्तन भंडार के नाम से दुकान है। 4 मार्च की दोपहर करीब 12:50 बजे राजकुमार घर के पीछे हिस्से पर स्थित कमरे में सोने चले गए थे। जबकि, उनका बेटा सुजीत कुमार साहू भीम नगर स्थित अपने मकान में थे। कुछ देर बाद एक युवक त्रिशूल लेकर लहराते हुए आया और मेनगेट की कुंडी खोलकर दुकान में घुस गया। इसके बाद उसने दुकान में रखी मूर्तियां, पूजन सामग्री व गोलक में रखे करीब रखे 25 हजार कैश लेकर अपने बाइक सवार साथी के संग फर...