हाजीपुर, अप्रैल 4 -- हाजीपुर । निज संवाददाता युद्ध की वजह से विभिन्न धातुओं से निर्मित बर्तनों की कीमतों में काफी तेजी से बढ़ोतरी हुई है। लग्न के मौके पर खरीदारों को महंगाई के इस दौर का सामना करना पड़ेगा। वहीं दुकानदारों का कहना है मूल्यों में वृद्धि के कारण लग्न के मौके पर भी बिक्री सामान्य दिनों की तुलना में कम हो रही है। बिहार एल्मुनियम के पप्पू कुमार ने बताया कि एल्मुनियम, पीतल, तांबा के बर्तनों की कीमत में पिछले तीन हफ्ते के अंदर काफी तेजी से उछाल आया है। यह बढ़ोत्तरी 20 से 30 फीसदी तक हुई है। जरूरत के हिसाब से माल भी नहीं मिल रहा है। ट्रासपोर्टिंग पहले से बढ़ गया है। ग्राहक पुराने दाम पर सामना खोजने पहुंचते हैं। कीमत बढ़ने के कारण बिक्री कम हो रही है। पीतल के वर्तन के मूल्य में 300 रुपए प्रतिकिलो के दर से बढ़ोतरी हुई है। पहले पीतल क...