बर्ड फ्लू की दस्तक: तेघड़ा में कौओं की मौत के बाद हड़कंप, जिला प्रशासन अलर्ट
मुंगेर, मार्च 1 -- मुंगेर, निज संवाददाता। राजधानी पटना के बाद अब मुंगेर जिले में भी बर्ड फ्लू (एच5एन1) का खतरा गहरा गया है। हवेली खड़गपुर प्रखंड के तेघड़ा गांव सहित आसपास के इलाकों में पिछले कुछ दिनों से हो रही कौओं की संदिग्ध मौत के बाद जिला प्रशासन और पशुपालन विभाग पूरी तरह सतर्क हो गया है। राज्य स्वास्थ्य समिति के निर्देशानुसार, प्रभावित क्षेत्रों के तीन किलोमीटर के दायरे में घर-घर जांच (कंटेनमेंट सर्वे) किया जाना है। सैंपल रिपोर्ट में पुष्टि, अस्पतालों को अलर्ट पशुपालन विभाग द्वारा भेजे गए मृत पक्षियों के सैंपल में एवियन इन्फ्लुएंजा की पुष्टि होने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने विशेष निर्देश जारी किए हैं। सदर अस्पताल समेत सभी पीएचसी (PHC) को अलर्ट मोड पर रहने को कहा गया है। सिविल सर्जन को निर्देश दिया गया है कि यदि किसी मरीज में दो सप्ताह ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.