बांका, अप्रैल 28 -- बांका, नगर प्रतिनिधि। पड़ोसी जिला भागलपुर में बर्ड फ्लू के बढ़ते प्रभाव को देखते हुए बांका जिले का स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह सतर्क हो गया है। हालांकि फिलहाल जिले में बर्ड फ्लू का एक भी मामला सामने नहीं आया है, फिर भी संभावित खतरे को देखते हुए एहतियाती कदम तेज कर दिए गए हैं। वहीं अस्पतालों में आने वाले मरीजों की विशेष निगरानी की जा रही है और चिकित्सकों को किसी भी संदिग्ध लक्षण पर तुरंत रिपोर्ट करने का निर्देश दिया गया है। जबकि स्वास्थ्य विभाग ने सभी सरकारी अस्पतालों, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों को अलर्ट मोड में रखा है। यह भी पढ़ें- भागलपुर में बर्ड फ्लू का कहर, तीन हजार मुर्गे-मुर्गियों की मौत के बाद भोपाल से आई डरावनी रिपोर्ट खासकर उन मरीजों पर पैनी नजर रखने को कहा गया है, जिनमें तेज बुखा...