लखनऊ, मार्च 26 -- गोमतीनगर स्थित मिनर्वा सुपरस्पेशलिटी हॉस्पिटल के डॉक्टरों ने पेन मेडिसिन की उन्नत तकनीक से गंभीर बीमारी बर्जर डिजीज से पीड़ित 45 वर्षीय मरीज को नई जिंदगी दी है। मिनर्वा हॉस्पिटल के रीकंस्ट्रक्शन यूनिट इंचार्ज डॉ. विवेक गुप्ता ने बताया कि प्रतापगढ़ निवासी रीज की दोनों टांगें कटने की नौबत आ गई थी, लेकिन इस तकनीक से न सिर्फ उसका दर्द खत्म हुआ बल्कि दोनों पैर भी सुरक्षित हैं। पेन एवं स्पाइन फिजिशियन डॉ. बृहस्पति तिवारी ने पेन इंटरवेंशनल तकनीक से रोगी का सफल इलाज किया। उन्होंने बताया कि मरीज की लंबे समय से डायबिटीज और धूम्रपान की आदत से उसके दोनों पैरों में रक्त संचार लगभग बंद हो चुका था। सड़न तेजी से फैल रही थी। मरीज असहनीय दर्द की वजह से सो नहीं पाता था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्...