बर्गीकोचा में चेचक का प्रकोप, एक ही परिवार के कई बीमार
घाटशिला, जून 5 -- पोटका, संवाददाता। प्रखंड की हेंसल आमदा पंचायत के बर्गीकोचा गांव में बीते तीन दिनों से चेचक का प्रकोप है। ग्रामीणों ने बताया कि एक जून से गांव में चेचक के प्रकोप से हरिश्चंद्र पुरान(50) से पीड़ित हुए। दो जून को दुर्भाग्यवश हरिश्चंद्र पुरान का निधन हो गया। इनके परिवार में ग्राम प्रधान गौरांग पुरान सहित अन्य भी चेचक से आंक्रात हुए। सूचना पाकर जिला स्वास्थ्य विभाग की टीम गांव पहुंची एवं इलाज शुरू किया। इस संबंध में सीएचसी पोटका के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. रजनी महाकुड़ ने बताया कि गुरुवार को गांव में चेचक पर काबू पाया गया है। केवल गौरांग पुरान ही आंशिक अस्वस्थ हैं। उन्होंने बताया कि गांव में पेयजल संकट के कारण बीमारी ने पैर पसारा है। पंसस अंजलि मंडल की सूचना पर पेयजल स्वच्छता विभाग द्वारा गांव के खराब दो चापाकलों का मरम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.