नई दिल्ली, अगस्त 27 -- वजन कम करना हर किसी के लिए अलग टास्क जैसा होता है और लोग इसकी वजह से खाना-पीना छोड़ देते हैं और जिम में पसीना बहाने लगते हैं। वहीं कुछ लोग सिंपल रूटीन को अपनाकर वेट लॉस करते हैं और साथ में अपनी पसंदीदा चीजों को भी खाते रहते हैं। फिटनेस इन्फ्लुएंसर शिवानी अग्रवाल ने अपने इंस्टाग्राम पर अपनी वेट लॉस जर्नी शेयर की है और उन्होंने बताया कि कैसे उन्होंने 63 से 55 किलो वजन कर लिया। उन्होंने सिर्फ 8 आदतों को रूटीन के साथ अपनाते हुए 8 किलो वजन घटा लिया। शिवानी का कहना है कि वजन कम करने के लिए आपको हर दिन खुद को तकलीफ नहीं देनी चाहिए बल्कि सिर्फ रूटीन के साथ चीजों को अपनाना चाहिए और यही उन्होंने किया। चलिए आपको उनके फिटनेस रूटीन और डाइट प्लान के बारे में बताते हैं।वजन कम करने के लिए कौन सी आदतें अपनाईं? शिवानी का कहना है कि व...