शामली, अप्रैल 11 -- शामली। जिले में फर्जी दस्तावेजों के आधार पर नौकरी करने वाले शिक्षकों के खिलाफ सेवा समाप्ती की कार्रवाई के बाद अब बेसिक शिक्षा विभाग ने उनसे वेतन की रिकवरी की तैयारी भी शुरू कर दी है। जिन पांच शिक्षकों की सेवाएं समाप्त की गई हैं, उनसे अब तक प्राप्त वेतन और अन्य वित्तीय लाभों की वसूली की जाएगी। बता दे कि गुरूवार को बेसिक शिक्षा विभाग ने फर्जी प्रमाण पत्रों के आधार पर नौकरी कर रहें पांच शिक्षकों पर आरोप सिद्ध होने के बाद उनकी सेवा समाप्त कर दी गई है। फर्जी प्रमाण पत्रों पर शिक्षक की नौकरी करने वाले में अरविंद (प्राथमिक विद्यालय भूरा), किरण (प्राथमिक विद्यालय बधेव), कपिल (ब्लॉक ऊन), चांदवीर (ब्लॉक शामली) और शशिप्रभा (ब्लॉक थानाभवन) शामिल हैं। विभाग इस पूरे मामले को गंभीर वित्तीय अनियमितता मानते हुए संबंधित शिक्षकों से रिकव...