बांदा, सितम्बर 5 -- बांदा, संवाददाता। महोबा के क्रशर कारोबारी इंद्रकांत त्रिपाठी की संदिग्ध मौत के मामले में शनिवार को भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की विशेष अदालत में मुख्य आरोपी महोबा के बर्खास्त आईपीएस मणिलाल पाटीदार हाजिर नहीं हुए। उनके अधिवक्ता ने माफी हाजिरी की अर्जी लगाई। वहीं कबरई के पूर्व थानाध्यक्ष देवेद्र शुक्ला व सिपाही अरुण यादव सहित व्यापारी ब्रह्मदत्त व सुरेश सोनी सुबह 11 बजे कोर्ट पहुंचें और हाजिरी लगाई। मृतक के भाई रविकांत के बयान हुए। बयान पूरे होने के बाद अब अगली सुनवाई में 14 सितंबर को जिरह होगी।

सुनवाई की प्रक्रिया भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की विशेष अदालत में महोबा के आरोपी बर्खास्त आईपीएस मणिलाल पाटीदार, कबरई के पूर्व थानाध्यक्ष देवेंद्र शुक्ला, सिपाही अरुण यादव व मामले में सहयोगी रहे सूर्या केमिकल के डीलर सुरेश सोनी व ...