बांदा, अगस्त 20 -- बांदा। महोबा के क्रशर कारोबारी इंद्रकांत त्रिपाठी की मौत मामले में गुरुवार को मुख्य आरोपी महोबा के बर्खास्त आईपीएस मणिलाल पाटीदार सहित तीन आरोपी न्यायालय नहीं पहुंच सके। ब्रह्मदत्त शुक्ला व सुरेश सोनी सुबह 11 बजे कोर्ट पहुंचें और हाजिरी लगाई। हालांकि दोनों के बयान नहीं दर्ज हो सके। अन्य तीन आरोपी के अधिवक्ताओं ने न्यायालय में माफी हाजिरी लगाई। मामले की अगली सुनवाई के लिए पांच सितंबर की तिथि निर्धारित की गई है। भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की विशेष अदालत में महोबा के आरोपी बर्खास्त आईपीएस मणिलाल पाटीदार, कबरई के पूर्व थानाध्यक्ष देवेंद्र शुक्ला व मामले में सहयोगी रहे सूर्या केमिकल के डीलर सुरेश सोनी व अजय इंटरप्राइजेज के प्रोपाइटर ब्रह्मदत्त शुक्ला के गुरुवार को बयान दर्ज होने थे। सुरेश सोनी व ब्रह्मदत्त शुक्ला सुबह 11 बजे ...