बर्खास्त एसपी पाटीदार के अधिवक्ता ने लगाई माफी हाजिरी
बांदा, सितम्बर 29 -- बांदा। महोबा के क्रशर कारोबारी इंद्रकांत त्रिपाठी की संदिग्ध मौत मामले में मंगलवार को भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की विशेष अदालत में आरोपियों के न पहुंचने पर जिरह नहीं हो सकी। मुख्य आरोपी महोबा के बर्खास्त आईपीएस मणिलाल पाटीदार व सिपाही अरुण यादव अदालत में हाजिर नहीं हुए। अधिवक्ताओं की तरफ से माफी हाजिरी लगाई गई। जबकि पूर्व थानाध्यक्ष देवेंद्र शुक्ला समेत तीन आरोपियों ने अधिवक्ता के साथ हस्ताक्षर किए। अदालत ने अब जिरह के लिए आठ अक्टूबर की तिथि निर्धारित की है। भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की विशेष अदालत में महोबा के आरोपी बर्खास्त आईपीएस मणिलाल पाटीदार, कबरई के पूर्व थानाध्यक्ष देवेंद्र शुक्ला, सिपाही अरुण यादव व मामले में सहयोगी रहे अजय इंटरप्राइजेज के प्रोपाइटर ब्रह्मदत्त शुक्ला, सूर्या केमिकल के डीलर सुरेश सोनी को हाजिर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.