बांदा, जुलाई 31 -- बांदा, संवाददाता। महोबा के क्रशर कारोबारी इंद्रकांत त्रिपाठी की मौत मामले में शुक्रवार को मुख्य आरोपी महोबा के बर्खास्त आईपीएस मणिलाल पाटीदार हाजिर नहीं हुए, उनके अधिवक्ता ने न्यायालय में माफी हाजिरी लगाई। तीन आरोपियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। न्यायालय में वादी के मुख्य प्रेक्षा बयान कराए जा रहे हैं। शुक्रवार को भी मृतक क्रशर व्यापारी के भाई रविकांत के जज के समक्ष बयान कराए गए। मामले की अगली सुनवाई के लिए 11 अगस्त की तिथि निर्धारित की गई है। यह भी पढ़ें- बर्खास्त एसपी मणिलाल के मामले में सुनवाई आजमामले का विवरण भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की विशेष अदालत में महोबा के आरोपी बर्खास्त आईपीएस मणिलाल पाटीदार, कबरई के पूर्व थानाध्यक्ष देवेंद्र शुक्ला व मामले में सहयोगी रहे सूर्या केमिकल के डीलर सुरेश सोनी व अजय इंटरप्राइजेज क...