मुंगेर, मई 1 -- संग्रामपुर, एक संवाददाता। प्रखंड मुख्यालय स्थित जीविका कार्यालय के समीप बर्खास्त चार सामुदायिक उत्प्रेरकों का आमरण अनशन गुरुवार को तीसरे दिन भी जारी रहा। अनशन पर बैठी रीता मनोहर, रंजना शुक्ला और रजनी कुमारी की हालत बिगड़ गयी। अनशनकारियों की बिगड़ी हालत को देखते हुए प्रखंड विकास पदाधिकारी अनीश रंजन ने तत्काल संज्ञान लिया। बीडीओ खुद स्वास्थ्य विभाग की टीम के साथ अनशन स्थल पर पहुंचे और जीविका दीदियों से मुलाकात की।

स्वास्थ्य जांच चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. एसएस राय ने सभी की स्वास्थ्य जांच कर आवश्यक दवाएं दी। रीता मनोहर, रंजना शुक्ला, रजनी कुमारी और रोजी कुमारी बहाली की मांग को लेकर मंगलवार से आमरण अनशन पर हैं। इनका कहना है कि वे बिहार जीविका परियोजना के अंतर्गत संग्रामपुर में सामुदायिक उत्प्रेरक के पद पर वर्ष 2014 से कार्यरत थी...