बर्खास्तकर्मी से ले रहे थे सरकारी कार्य
वाराणसी, जून 27 -- वाराणसी, वरिष्ठ संवाददाता। बिजली चोरी कराने के आरोप में बर्खास्त संविदाकर्मी न सिर्फ सरकारी काम करता रहा है बल्कि उसे मानदेय का भुगतान भी होता रहा है। कर्मचारी ऊर्जा जन शक्ति पोर्टल पर हाजिरी भी भर रहा था। यह सब मछोदरी डिविजन के चौक उपकेंद्र में चल रहा था। आरोप है कि अभियंताओं और मैन पावर सप्लाई करने वाली फार्म ग्रिड पावर सिस्टम की मिलीभगत से यह खेल हो रहा था। इसकी जानकारी अधिशासी अभियंता नवीन प्रजापति को हुई तो उनकी पेशानी पर बल पड़ गए। आननफानन में उन्होंने एसडीओ, जेई और ग्रिड पावर सिस्टम के अधिकारियों से जवाब तलब किया है। यही नहीं बर्खास्त कर्मचारी और वहां से हटाए गए अन्य पूर्व कर्मचारियों का उपकेंद्र में प्रवेश रोक दिया है। इस बाबत बाकायदा नोटिस चस्पा करने का निर्देश दिया है। एक्सईएन ने बताया कि बर्खास्त कर्मचारी की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.