गोपालगंज, मई 27 -- गोपालगंज। जिले के बरौली थाना क्षेत्र अंतर्गत बरौली-सिवान मुख्य मार्ग पर बुधवार को हुए सड़क हादसे में एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और आसपास के लोगों की भारी भीड़ जुट गई। यह भी पढ़ें- काम कर घर लौट रहे मजदूर की ट्रक के धक्के से हुई मौतघटनास्थल पर पुलिस की कार्रवाई स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार युवक सड़क पार कर रहा था। इसी दौरान तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि युवक गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़ा। हादसे के बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। यह भी पढ़ें- तेज रफ्तार चार चक्का वाहन ने बाइक सवार को रौंदा...