अलीगढ़, अप्रैल 15 -- अलीगढ़। भारतीय संविधान के शिल्पकार एवं भारत रत्न डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती पर श्रद्धा और उत्साह का वातावरण रहा। बरौली विधायक व पूर्व कैबिनेट मंत्री ठा. जयवीर सिंह ने अम्बेडकर पार्क, गोधा, मेमडी, छलेसर सहित विभिन्न ग्रामों में कार्यक्रम आयोजित कर बाबा साहब को विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर विधायक निधि से नवनिर्मित विकास कार्यों का लोकार्पण भी किया गया। मौजूद लोगों ने समता, न्याय और बंधुत्व के आदर्शों को आत्मसात करने का संकल्प लिया। ग्रामीणों ने इसे सामाजिक समरसता और समावेशी विकास की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया। यह भी पढ़ें- रालोद ने मनाई संविधान के शिल्पकार की जयंती यह भी पढ़ें- समाज में समानता, न्याय और भाईचारे की भावना को मजबूत करें यह भी पढ़ें- सामाजिक न्याय, समानता की दिलायी शपथ

हिंदी हिन्दुस्तान की ...