गोपालगंज, जून 14 -- गोपालगंज।केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के उद्देश्य से बरौली प्रखंड कार्यालय परिसर में 17 व 18 जून को दो दिवसीय प्रखंड सहयोग सह जन कल्याण शिविर आयोजित होगा। शिविर में 18 विभागों के स्टॉल लगेंगे। जहां आवेदन, पंजीकरण, सत्यापन, ई-केवाईसी व लंबित मामलों के निष्पादन की सुविधा एक ही परिसर में उपलब्ध रहेगी। बीडीओ मुकेश कुमार ने बताया कि शिविर का उद्देश्य पात्र लाभुकों को सरकारी योजनाओं से जोड़ना और योजनाओं के क्रियान्वयन में आ रही समस्याओं का समाधान करना है। शिविर में आयुष्मान भारत योजना, मुख्यमंत्री जन-आरोग्य योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण, पीएम किसान सम्मान निधि, किसान क्रेडिट कार्ड, पीएम स्वनिधि, लखपति दीदी, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, मुख्यमंत्री उद्यमी योजना एवं ग्राम परिवहन योजना सह...