गोपालगंज, दिसम्बर 8 -- बरौली,एक संवाददाता। नगर परिषद की बैठक मुख्य पार्षद सीमा देवी की अध्यक्षता में सोमवार को हुई। बैठक में नगर क्षेत्र में व्याप्त कई अहम समस्याओं के निदान को लेकर योजना बनाई गई तथा नगर बस सेवा के लिए दो इलेक्ट्रिक बसों की खरीद का फैसला लिया गया। चर्चा के दौरान कई वार्ड पार्षदों ने बताया कि नगर में नल-जल योजना का लाभ सभी नगरवासियों को नहीं मिल रहा है। कई वार्डों में योजना बंद पड़ी है। इस समस्या के त्वरित निदान के लिए सहमति बनी, जिसके तहत सभी वार्डों में नल-जल योजना की जांच कमिटी द्वारा कराकर उसे चालू कराने की योजना बनाई गई। बैठक में बताया गया कि 46 योजनाओं का कागजी कार्य लंबित है। इस पर तय किया गया कि मार्च तक हर हाल में इन योजनाओं को पूर्ण कराया जाएगा। वहीं प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत स्वीकृत 719 लाभुकों की जांच कर र...