गोपालगंज, अप्रैल 29 -- बरौली। एक संवाददाता स्थानीय थाने की पुलिस बुधवार को एनएच 27 पर एक ट्रक पर लदी 916.56 लीटर शराब के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार कर लिया। बताया जाता है कि एक ट्रक के अंदर तहखाना बनाकर शराब को छुपाकर सीवान की तरफ से ले जाया जा रहा था। पुलिस को इस बात की सूचना मिली तो थाना चौक के ट्रक की तलाशी ली गई। जांच के दौरान 105 कार्टन में रखी शराब बरामद की गई। शराब के साथ सारण जिले के बनियापुर निवासी पिंटू कुमार व पूर्वी चंपारण जिले के डुमरिया घाट थाने के सोनू कुमार साहनी को भी गिरफ्तार किया गया। थानाध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तार दोनों तस्करों से पूछताछ की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...