गोपालगंज, मई 4 -- बरौली। सोमवार की दोपहर बारिश ने शहर की जलजमाव से निजात दिलाने के दावे की पोल खोल दी है। शहर के करीब एक दर्जन से अधिक वार्डो व मुख्य सड़कों पर जलजमाव की स्थिति उत्पन्न हो गई। जिससे जनजीवन प्रभावित हो गया। सड़कें तालाब में तब्दील नजर आईं और लोगों को आवागमन में भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ा। बारिश के बाद प्रमुख इलाकों में घुटने तक पानी भर गया। फत्तेपुर, सिसई, सुरवल समेत कई वार्डो में सड़क पर इस कदर जलजमाव हुआ कि लोगो के आवाजाही में परेशानी उठानी पड़ी। थाना चौक, बरौली रोड, पायल टाकीज रोड, फ़फत्तेपुर रोड में जलजमाव की स्थिति रही। यह भी पढ़ें- बरौली में जलजमाव ने खोली नप के दावे की पोल थाना चौक से लाइब्रेरी होते गांधी मोड़, सिसई पेट्रोल पंप से महादलित बस्ती तक व फत्तेपुर समेत कई रिहायशी इलाकों की भी स्थिति बदतर रही। उप मुख्य ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.