बरौली में गर्मी से उल्टी- दस्त और पेट की बीमारियों के बढ़े मरीज
गोपालगंज, जून 10 -- बरौली। भीषण गर्मी और उमस के चलते बड़ी संख्या में लोग बीमार पड़ रहे हैं। इन दिनों बरौली के सरकारी व निजी अस्पतालों में उल्टी-दस्त के मरीज बड़ी संख्या में इलाज के लिए पहुंच रहे हैं। इसके अलावा बुखार के मरीजों की संख्या में भी तेजी से इजाफा हो रहा है। ओपीडी में भीड़ बढ़ने से व्यवस्था चरमरा गई है।
बीमारियों की बढ़ती संख्या पीएचसी की ओपीडी में बुधवार की सुबह से कतार लग गई। इनमें करीब 40 प्रतिशत मरीज पेट दर्द, बुखार और सर्दी-जुकाम के थे। उल्टी व दस्त की शिकायत लेकर भी कई मरीज इलाज को पहुंचे। अस्पताल में ड्यूटी पर तैनात चिकित्सा पदाधिकारी ने बताया कि गर्मी और लू लगने से लोग बीमारी की चपेट में आ रहे हैं। प्रतिदिन सीएचसी में करीब 2 सौ से अधिक विभिन्न रोगों से पीड़ित इलाज को पहुंच रहे हैं। जिसमे बुखार व पेट संबंधी बीमारियों के 5...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.