गोपालगंज, अप्रैल 19 -- बरौली। एक संवाददाता नगर पंचायत के फत्तेपुर मोहल्लेवासियों को जलजमाव की समस्या से जल्द राहत मिलने वाली है। करीब 1 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले नाले का शिलान्यास रविवार को स्थानीय विधायक मंजीत कुमार सिंह ने फत्तेपुर में किया। इस दौरान नगर परिषद के मुख्य पार्षद के प्रतिनिधि व वार्ड पार्षद जितेंद्र प्रसाद , उप मुख्य पार्षद संजय उपाध्याय सहित कई जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। बताया गया कि बरसात के दिनों में फत्तेपुर स्थित मंदिर के पास सड़क पर भारी जलजमाव हो जाता था। जिससे आवाजाही में भारी परेशानी होती थी। योजना के अंतर्गत मंदिर के पास से बाजार स्थित संजय प्रसाद के मार्केट तक 1 करोड़ रुपये की लागत से नाला निर्माण होगा। नाला को मुख्य बाजार के नाले से जोड़ दिया जाएगा। जनप्रतिनिधियों ने कहा कि इस योजना के पूरा होने के बाद जल निकासी ...