गोपालगंज, जनवरी 2 -- गोपालगंज। बिजली कंपनी ने शुक्रवार को बरौली शहर के लिए फीडर टू का संचालन शुरू कर दिया। नए फीडर में बरौली विधायक मंजीत कुमार सिंह ने बिजली आपूर्ति शुरू कर उद्घाटन किया। मौके पर बिजली कंपनी के कनीय अभियंता सहित सभी बिजली कर्मी उपस्थित थे। बिजली कंपनी के सहायक अभियंता रंजीत कुमार चौधरी ने बताया कि बरौली शहरी फीडर नंबर दो से करीब 9 हजार उपभोक्ताओं को जोड़ा गया है। नए फीडर निर्माण से पहले फीडर से बिजली लोड भी कम हो गया है। इससे उपभोक्ताओं को निर्बाद्ध बिजली आपूर्ति का लाभ मिलेगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...