गोपालगंज, जून 28 -- बरौली। एक संवाददाता माधोपुर थाने के महम्मदपुर नीलामी धानुक टोली गांव निवासी संदीप महतो की मौत राजस्थान के जयपुर में तीन दिन पहले गुरुवार को हो गई। ग्रामीण व अधिवक्ता सचिन कुमार सिंह ने बताया कि वह जयपुर में रहकर मजदूरी करता था और उसी पैसे से परिवार चलाता था। उसके पिता बीमार रहते थे। वह पत्नी के साथ वहां रहता था। गुरुवार को वह काम पर जा रहा था। इसी दौरान उसकी मौत हो गई। इसकी सूचना उसकी पत्नी घर पर दी व शव को साथ लेकर शनिवार की शाम में पैतृक घर पर पहुंची। शव पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया। बाद में ग्रामीणों से सहयोग से उसका अंतिम संस्कार किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...