गोपालगंज, जनवरी 2 -- बरौली, एक संवाददाता। स्थानीय थाना क्षेत्र के बतरदेह गांव में पुलिस ने शुक्रवार को छापेमारी कर करीब 1 क्विंटल 58 किलो 280 ग्राम नेपाली गांजा के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार कर लिया। बरामद गांजे की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 40 से 50 लाख रुपये आंकी गई है। गिरफ्तार तस्कर से पुलिस पूछताछ कर रही है। शुक्रवार को सिधवलिया अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर-2 राजेश कुमार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि सुबह में सूचना मिली थी कि बतरदेह गांव स्थित एक घर में भारी मात्रा में गांजा छुपाकर रखा गया है। सूचना के आधार पर थानाध्यक्ष अनिमा राणा के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन कर गांव के राधेश्याम भगत के घर छापेमारी की गई। छापेमारी के दौरान कारोबारी के घर से गांजा के 10 पैकेट बरामद किए गए।जिनका कुल वजन 1 क्विंटल 58 किलो 280 ग्राम पाया गया। ...