अलीगढ़, जून 18 -- अलीगढ़। बरैाला जाफराबाद में एडीए द्वारा की गई कार्यवाही में बेघर हुए परिवारों को छत दिलाने की मांग को लेकर बसपा का एक प्रतिनिधिमंडल एडीएम सिटी से मिला। जिलाध्यक्ष रतनदीप सिंह ने तत्काल राहत, पुर्नवास एवं मानवीय सहायता प्रदान किये जाने के संबंध में एडीएम सिटी किंशुक श्रीवास्तव को ज्ञापन दिया। जिलाध्यक्ष ने कहा कि भाजपा सरकार धन्नासेठों को मजबूत और गरीब मजलूम शोषितों को बेघर करने का काम कर रही हैं। इस दौरान मुख्य मंडल प्रभारी बिजेन्द्र सिंह विक्रम, सुरेश गौतम, अशोक सिंह एड, मुनीश अहमद गाजी, पूर्व मेयर मो. फुरकान, हितेन्द्र कुमार बन्टी, गजराज सिंह विमल, मुकेश चन्द्रा, हाजी शाह अख्तर, डॉ. लुकेन्द्र पाल सिंह, जितेंद्र जाटव, गगन कुमार, कुंवर बहादुर पिप्पल, अनिल शर्मा, प्रेमचंद्र आदि मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ...