नोएडा, अप्रैल 24 -- नोएडा। बरौला गांव से 16 वर्षीय किशोरी संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। काफी तलाश करने के बाद भी जब उसके बारे में कोई सुराग नहीं मिला तो परिजनों ने थाने में केस दर्ज कराया। मूलरूप से उन्नाव के बांगरमऊ निवासी संजय कटेरिया ने बताया कि वह परिवार के साथ बरौला गांव के गली नंबर में दो रहते हैं। संजय की 16 वर्षीय बेटी 20 अप्रैल को घर पर किसी को बिना बताए कहीं चली गई और वापस नहीं आई। शिकायतकर्ता ने बेटी के साथ अनहोनी होने की भी आशंका जाहिर की है। किशोरी की सकुशल बरामदगी के लिए एक टीम गठित की गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...