कानपुर, मार्च 5 -- पुखरायां। भोगनीपुर कोतवाली क्षेत्र के देवीपुर के बरौर मोड पर संदिग्ध परिस्थितियों में अज्ञात युवक का शव मिलने पर स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंच कर जांच की। वहीं फॉरेंसिक टीम ने साक्ष्य एकत्रित किए और शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। बरौर थाना के उपनिरीक्षक अवनीश ने बताया कि गुरुवार की सुबह देवीपुर और बरौर मोड पर संदिग्ध परिस्थितियों में युवक का शव पड़ा होने पर लोगों में हड़कंप मच गया। वहीं स्थानीय लोगों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। सूचना मिलने पर पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंच कर राहगीरों से शिनाख्त कराने का काफी प्रयास किया, लेकिन शिनाख्त न होने पर फॉरेंसिक टीम को बुलाकर साक्ष्य एकत्रित किए गए। इसके बाद पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। उपनिरी...